CG CRIME

रतनपुर : नेशनल हाईवे- पर हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर नेशनल हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक कार सवार व्यक्ति से मारपीट कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जिला कोरिया और अंबिकापुर से आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में सीतापुर निवासी विद्यादास महंत, कोरिया निवासी रामसुन्दर, राजीव कुमार सिंह और गुलशन कुजुर से पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने लूटी गई कार, तीन मोबाइल और 8 हजार रुपये नकद की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारें और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में- सीतापुर निवासी विद्यादास महंत, कोरिया निवासी रामसुन्दर, राजीव कुमार सिंह और गुलशन कुजुर शामिल हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top