
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास आम सड़क पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दबिश दी एवं मौके से आरोपी संजय सोनकर को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

