
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले सारागांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे 3 स्थाई वारंटी को पकड़ने में सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु सारागांव पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 03 स्थाई वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी का नाम—
1. महेंद्र कुमार कश्यप निवासी कमरीद
2. देवीप्रसाद बरेट निवासी चोरिया
3. नरेंद्र सूर्यवंशी निवासी मोहगांव
इस कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक शंकर जय किशन, रामायण कंवर का सराहनीय भूमिका रही।

