CG CRIME

बिलासपुर : चकरभाठा पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही : तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना चकरभाठा पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07 करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12 आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब)को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

जांच में पुलिस के अनुसार आरोपी करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को सप्लाई करता था। इसके बाद मोहित हिंदूजा अपने साथी आर. रजिंदर कुमार के साथ मिलकर इन मादक पदार्थों को ऊंचे दामों पर नशेड़ियों को बेचता था। इस तरह तीनों मिलकर जिले में नशे का अवैध नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top