CG CRIME

बिलासपुर : तारबहार,घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के तारबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर में घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक सिंह पिता अवतार सिंह निवासी विनोबा नगर तारबाहर, द्वारा थाना तारबहार में दिनांक 01.02.2026 को एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है तारबाहर में इसका भांजा श्रेयांस सिंह कंडा एवं उसके अन्य साथियो के द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर खड़ी हुडई केटा कार कमोंक CG 10 AQ 9087 मे दिनदहाडे पेट्रोल डालकर आग लगाकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दिये जाने कि शिकायत पर अपराध पंजीबध्द कर विवचेना मे लिया गया है।

आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) बिलासपुर, पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य आरोपी श्रेयांस कंडा एवं उसके दो अन्य साथी मौरिस रोडनी मार्टिन पिता केग मार्टिन उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार बिलासपुर एवं आनंद दास पिता ईश्वर दास उम्र 20 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त तीनो आरोपियो को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में प्रयुक्त स्कूटी होण्डा एक्टीवा को जप्त किया गया है।

नाम आरोपी-

1. श्रेयांस सिंह कंडा पिता सरनजीत सिंह उम्म्र 21 वर्ष निवासी मंगला चौक के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

02. मौरिस रोडनी मार्टिन पिता केग मार्टिन उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार बिलासपुर।

03. आनंद दास पिता ईश्वर दास उम्र 20 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली।

उक्त कार्यवाही में निरी, रविन्द्र अनंत, सउनि उदयभान सिंह, प्रआर 196 सालिकराम कर्ष, आर राजीव सिंह, राजेश श्रीवास नुरुल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top