CG CRIME

बिलासपुर : सरकंडा -अवैध रूप से गांजा बेचते हुए महिला रंगे हाथों गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चिंगराजपारा स्थित अटल आवास के पीछे घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान लक्ष्मी चौक निवासी 58 वर्षीय महिला चंदा बाई राजपूत को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। महिला की तलाशी लेने पर आरोपिया के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/- आंकी गई है। साथ ही बिक्री की नगद राशि ₹300/- भी जप्त कर महिला आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top