
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसौंदी में हाई टेंशन टावर में चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने वाला आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम कसौंदी निवासी आरोपी अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कसौंदी जांजगीर चांपा । द्वारा धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ कर गाली गलौज कर हल्ला कर रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को जानकारी दी।
अधिकारियों द्वारा तत्काल टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम राजस्व के अधिकारीयों के साथ मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा टावर में चढ़े व्यक्ति को लगातार समझाइश दिया जा रहा था परंतु आरोपी मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के लोगों को लगातार अश्लील गाली गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने की बात कर रहा था। और नहीं देने पर आत्महत्या कर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को फसाने की लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस टीम के द्वारा करीबन 3 घंटे बाद टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा धान बिक्री नहीं होने तथा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए टोकन देने अनावश्यक दबाव बनाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया।

आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (224), लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226),सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली गलोज करना (296),आत्महत्या करने की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी– अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कसौंदी जांजगीर।

