
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार चाकू लेकर आने जाने वालो को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी की अनुसार मुखबीर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली द्वारा से पुलिस टीम ने नहरिया बाबा रोड नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है, और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है , जिसकी सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली श्री मती योगिता खापर्डे को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया। टीम के द्वारा नहरिया बाबा रोड नहर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हरेंद्र बरेठ निवासी जांजगीर पिता घासीराम बारेठ निवासी वार्ड क्रमांक 6 बी डी महंत उपनगर जांजगीर को पकड़ा।जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध ARM’S ACT के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही- में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा

