CG CRIME

बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khanबिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा क्षेत्र में गांजा बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में राजू दास मानिकपुरी (55 वर्ष) – से 570 ग्राम गांजा एवं मन्नू यादव (26 वर्ष) – 593 ग्राम गांजा जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस नेटवर्क की End to End Investigation करते हुए मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने की कार्यवाही चल रही है।नशे का खतरनाक चेहरा और पुलिस की सख्ती इंजेक्शन से नाबालिगों को नशा, प्रतिबंधित टैबलेट की तस्करी, गांजा और अवैध महुआ शराब—इन सभी मामलों ने यह साफ कर दिया है कि नशे का कारोबार कई स्तरों पर सक्रिय है। पुलिस की लगातार और समन्वित कार्यवाही ने इस नेटवर्क को झकझोर दिया है। जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ही दिन में कई थानों की कार्यवाही ने नशा कारोबारियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top