CG CRIME

बिलासपुर : गांधी चौक के पास नशीली टैबलेट बेचते एक आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गांधी चौक के पास नशीली टैबलेट बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक युवक प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद को मौके से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से— Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 2 स्ट्रिप (20 टैबलेट) Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) – 7 स्ट्रिप (70 टैबलेट) कुल 90 नशीली टैबलेट, नकद ₹240, एक मोबाइल फोन जप्त किया। आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं कर पाने पर, पुलिस ने आरोपी को धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top