
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक युवक नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें लत का शिकार बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले, जबकि एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया।

तलाशी के दौरान
400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
Buprenorphine & Naloxone टैबलेट (नशीली दवा) इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ, नकद 700 रुपये
जांच में सामने आया कि आरोपी इन इंजेक्शनों और दवाओं को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराता था। यह कृत्य न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए अत्यंत घातक माना गया। आरोपी के खिलाफ धारा 77 जेजे एक्ट सहित BNS की धारा 123, 275, 286 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

