CG CRIME

रतनपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोना सागर में रहने वाले 19 साल के सुमित कुमार यादव द्वारा गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था और उसने लड़की को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। खुद की उम्र शादी की नहीं ना लड़की की, लेकिन शादी के नाम पर दोनों ही घर से भाग गए। इधर लड़की के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके परिजन परेशान हुए और रतनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए आरोपी एवं पीड़िता की पतासाजी शुरू की। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दोनों की तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों कोरबा जिले के पाली में छुपे हुए हैं। तुरंत पुलिस की एक टीम पाली गई, जहां सुमित कुमार यादव के पास से नाबालिग किशोरी बरामद हुई। पता चला कि वह उसे जबरदस्ती भगा कर ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव के विरुद्ध अपहरण बलात्कार के साथ पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top