CG CRIME

जांजगीर-चाम्पा : नए साइबर थाना वर्चुअल का हुआ उद्घाटन..

जांजगीर चांपा। जिले में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे, साइबर थाना जांजगीर- चाम्पा का वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कंट्रोल रूम, जांजगीर-चाम्पा से संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्यवाही तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

साइबर थाना के शुभारंभ से जिले में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी तथा डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top