CG CRIME

जांजगीर चांपा : युवती के अंधे कत्ल प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित एक युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग  कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।



प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं Dsp मुख्यालय जांजगीर श्री विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ अब सायबर पुलिस  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया। कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई। तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना करवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्ष) जो घटना कारीत कर अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे पटना बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही  सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) एवं केशव चंद्रा (34 वर्ष) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी– मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह एवं थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेटटा,  प्रधान आरक्षक, प्रेमलाल दिवाकर, शिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top