
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दो आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी हरनारायण कर्ष के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब। एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी दीनदयाल साहू के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 4880/₹ बरामद किया। जाकर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
हरनारायण कर्ष उम्र 46 साल निवासी मुड़पार थाना सारागांव।
दीनदयाल साहू उम्र 35 साल निवासी डीहपारा खरौद थाना शिवरीनारायण।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक शंकर जयकिशन एवं
निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण प्रआर. तारिकेश पाण्डेय, आर. प्रवीण साहू, नितीन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

