
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में खुलासा एवं कार्यवाही करते हुए एक आरोपी समेत दो अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 05 मोटर सायकल सहित लाखों का मशरूका जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी की रात दयालबंद क्षेत्र से एक बुलेट मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास तीन युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सिविल लाइन, मोपका और सकरी थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से एक रूम हीटर, साउंड बॉक्स, एलईडी टीवी, कैमरा, चांदी की पायल सहित अन्य घरेलू सामान और चोरी में इस्तेमाल औजार भी जप्त किए हैं। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। आरोपियों के कब्जे से पांच नग चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई हैं। जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोप – आयुष एक्का एवं दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।

