CG CRIME

बिलासपुर : यातायात पुलिस -एनसीसी विद्यार्थियों के बीच आयोजित हुई यातायात आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा।

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। यातायात माह 2026 अंतर्गत एनसीसी के विद्यार्थियों के बीच आयोजित हुई यातायात आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा। 1 जनवरी 2026 से संचालित सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विशेष कर युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु अनेको प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं । इसी क्रम में आज एनसीसी के विद्यार्थियों को यातायात से संबंधी प्रशिक्षण दिया जाकर उनके बीच सड़क सुरक्षा पर आधारित सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लिए परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों को यातायात की नियमों के प्रति जागरुक करते हुए यातायात के एडिशनल एस पी श्री राम गोपाल करियारे ने कहा कि युवा सड़क सुरक्षा नियमों के संवाहक बने और  यह जानकारी अन्य लोगो तक पहुंचाएं।

इसी क्रम में यातायात के मास्टर ट्रेन पूरे सबइंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने कहा कि सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक युवा प्रभावित होते हैं अतः आप सभी यातायात के नियमों के प्रति सदैव निष्ठावान रहेl प्रधानाधरक्षक शैलेंद्र सिंह ने यातायात पर आधारित पैरोडी गीत प्रस्तुत कर  यातायात के नियमों का उल्लेख करते हुए मनोरंजन किया lकार्यक्रम में एनसीसी के लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा की सक्रिय भूमिका रही*।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top