CG CRIME

मुलमुला : शराब के लिए पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। मुलमुला पुलिस द्वारा दारु पीने के लिए पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मण कश्यप निवासी त्रिमूर्ति चौक मुलमुला से आरोपियों द्वारा दिनांक 24.01. 2026 को शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया , नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया । जिसकी सूचना की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

नाम आरोपी- गोविंद टंडन पिता वीरेंद्र टंडन उम्र 25 वर्ष, युवराज गोयल पिता स्वर्गीय धीरेंद्र कुमार गोयल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुलमुला थाना मुलमुला जिला जांजगीर -चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगले, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का योगदान रहा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top