CG CRIME

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3350/-₹ बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ( IPS ) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर से सुचना के आधार पर ग्राम खोखरा से एक महिला को 12.6 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

गिरफ्तार आरोपीया– शिव कुमारी सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 खोखरा जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , जिवंती कुजूर आरक्षक विनोद राठौर की विशेष भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top