CG CRIME

बिलासपुर : चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा शहर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साढ़े चार लाख रुपये के चोरी के सामान के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली कि मंगला और कुदुदंड क्षेत्र में सूने मकानों और दुकानों में हो रही चोरियों के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। सूचना मिलते ही टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया कि गिरोह ने शुभम विहार, मैत्रीपुरम् कॉलोनी, कुदुदंड के कई मकानों और आजाद चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। सघन पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद किया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 4,24,000 रुपये मूल्य के आर्टिफिशियल सोने के हार, झूमके, लॉकेट, चांदी की पायलें सहित 26,000 रुपये नकद जप्त कर, आरोपी सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, आदित्य सूर्यवंशी और नंद कुमार केवट को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी आजाद चौक, जैतखाम के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2)- राहुल सूर्यवंशी, पिता राजेश सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3)- आदित्य सूर्यवंशी, पिता सुखनाथ सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(4)- नंद कुमार केवट, पिता सहोरिक केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी पटेल भवन के पास, मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top