
Md-Junaid Khan
जांजगीर चाम्पा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा 70 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में आबकारी पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर नया बस स्टैड के पिछे बलौदा का आशीष कुमार तम्बोली के कब्जे से कुल 70 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 5600/ रूपये कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 36/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर दिनांक 26.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी- आशीष कुमार तम्बोली पिता सतीश कुमार तम्बोली उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगी
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर, प्र.आर. नवीन सिह, आरक्षक संतोश कुमार रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

