CG CRIME

चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

रायगढ़। जिले के रायगढ़ पुलिस द्वारा चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस एवं महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बालिका से छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24 साल) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़ को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका ने महिला थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती-पहचानती है और शाकिब बीते दो वर्षों (वर्ष 2023 से) लगातार जबरन बातचीत करता था, रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। बालिका ने बताया कि वर्ष 2023 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। बालिका के अनुसार 26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी।

गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही और सुबह करीब 9 बजे मैडम से अनुमति लेकर घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से पहुंचा, गाड़ी से उतरकर चाकू जैसे हथियार से डराया-धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां गलत नियत से छेड़छाड़ की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर बालिका ने अपने शिक्षक और परिजनों को पूरी बात बताई, पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी शाकिब खान को दबोच लिया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा पीड़िता से विस्तृत पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा वीडियो बयान लिया गया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार सीजी 13 बी बी 1840 को जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top