
Md-Junaid Khan
जांजगीर चाम्पा। जिले के सारागांव पुलिस द्वारा फेसबुक के माध्यम युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 64 (2) (M).69 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी, दिनों एक दूसरे को बातचीत करते थे इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

गिरफ्तार आरोपी– अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज उम्र 23 वर्ष साकिन मोहगांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा।
इस कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव एवं प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश राम का सराहनीय योगदान रहा।

