CG CRIME

जांजगीर चांपा – नैला : अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नैला पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था जिस पर से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

थाना जांजगीर को मुखबिर  दिनांक 26/10/25 को सूचना प्राप्त हुआ था कि सोनू कश्यप नाम का व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट मिला था जिससे पूछताछ करने पर पटना जिला कोरिया निवासी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ़ मन्नू से खरीदना बताया था तथा उसके साथी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी द्वारा भी नशीली  टैबलेट खरीदना बताया जिस पर से आरोपी को 26.10.2025 को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश किया गया जो आरोपी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी  दिनांक 29.10.25 को मिलने पर गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

प्रकरण में फरार आरोपी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ़ मन्नू की पता तलाश की जा रही थी जो घटना समय से ही फरार चक रहा था कि आरोपी अभिमन्यु उर्फ़ मन्नू गुप्ता की उपस्थिति होने की सूचना मिलने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने मादक पदार्थ नशीली टैबलेट को आरोपी सोनू कश्यप को बिक्री करना स्वीकार किया जो आरोपी के विरुद्ध धारा 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.01.26 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

नाम आरोपी– अभिमन्यु गुप्ता उर्फ़ मन्नू पिता सुबंश लाल गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम अंगा पटेल पारा थाना पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़।।

उपरोक्त कार्यवाही मे  उप निरीक्षक भवानी सिंह चौकी प्रभारी नैला थाना जांजगीर एवं स्टॉफ सऊनि के के कोसले प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण कश्यप, आरक्षक नवीन तरुण, अश्वनी मार्बल , डी के साहू, भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top