CG CRIME

बिलासपुर : रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक, रामगोपाल गर्ग ने लिया चार्ज…

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने लिया चार्ज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

छ.ग. राज्य सरकार द्वारा IPS अधिकारीयो को तबादला आदेश जारी करते हुए दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। शुक्रवार को रामगोपाल गर्ग ने औपचारिक रूप से बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार संभाला। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

रामगोपाल गर्ग वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा एवं दुर्ग जिलों सहित विभिन्न रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की संवेदनशीलता उनकी प्राथमिकता रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top