CG CRIME

बिलासपुर : नेशनल हाईवे बिलासपुर कोरबा मार्ग लिम्हा टोल प्लाजा में लगाया गया ,वाहन चालकों एवं परिचालकों का स्वस्थ एवं नेत्र परीक्षण शिविर..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 23.01.2026 को नेशनल हाईवे क्रमांक 130 बिलासपुर कोरबा मार्ग में लिम्हा टोल प्लाजा के पास भारी वाहन चालको एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वृहद स्तर का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर श्री शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि आज हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों के पालन संबंधी शपथ तथा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम क्रमशः लिम्हा टोल प्लाजा एवं स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया।

आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक एवं परिचालकों को यातायात पुलिस टीम जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिवचरण सिंह परिहार,
निरीक्षक युगल किशोर नाग, सईद अख्तर , प्रधान आरक्षक अब्दुल रफीक, राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र चंद्रा , आरक्षक- नरेंद्र टंडन, धनंजय सिंह द्वारा हाईवे पर वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, हाईवे पर अपनी वाहन खड़ी नहीं करने, किसी भी दुर्घटना की तत्काल सूचना 108, 112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिए जाने वाले, राहगीर योजना सहित मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधानों की जानकारी दी गई।

साथ ही इन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ कराई गई। इसी प्रकार आज के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित हुए वाहन चालक एवं परिचालकों का शुगर बीपी सहित आंखों की जांच की गई जिसका लाभ 1500 से अधिक वाहन चालकों एवं परिचालकों ने लिया एवं जांच में पाई गई स्वास्थ्यगत समस्याओं के उपचार सहित देखभाल की जानकारी भी दी गई।

आज के इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर जे डी मनघोघर, श्री आरके सिंह,श्री संजय शुक्ला, श्री शिव शंकर राठौड़, श्री गीतेश साहू, चैलेंद्र साहू,श्री हेमंत श्रीवास,श्री भागीरथी बंजारे, श्री संजय देवांगन द्वारा अपनी सेवाएं दी गई साथ ही लिम्हा टोल के सभी सदस्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top