
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना चौकी बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 13 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल व नकद समेत कुल 8 लाख 41 हजार 250 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही में मुख्य आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता था।

सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है।

