
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अजय सिंह राजपूत नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा लेजाकर दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने रतनपुर थाने में की,पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय सिंह राजपूत को घेराबंदी कर पकड़ा गया । मुखबिरों की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अजय सिंह राजपूत के ठिकानों पर घेराबंदी की गई। जिसके बाद आरोपी को बछालीखुर्द से पकड़ लिया गया।

बरामदगी के बाद जब नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की गई, तो उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अजय सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी अजय सिंह राजपूत, पिता गुरुदेव सिंह राजपूत, निवासी बछालीखुर्द के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

