CG CRIME

बिलासपुर : कोनी : छात्र पर चाकू से हमला की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में हॉस्टल मेस में नाश्ते को लेकर हुए विवाद में मेस कर्मचारियों ने छात्र पर चाकू से हमला करने वाले पर कोनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 11 जनवरी 2026 की है। गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में आलूगुंडा नाश्ते को लेकर विवाद हुआ। छात्र हर्ष अग्रवाल द्वारा अन्य छात्र को नाश्ता देने की बात कहने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपी मेस के प्लेटफॉर्म पर चढ़कर हाथ में चाकू लेकर छात्र को मारने के लिए दौड़ पड़े। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए छात्र के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की।

छात्र की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है।

कोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक केवट और दीपेंद्र केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top