CG CRIME

बिलासपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों को मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर और चार अलग-अलग ठगी की घटनाओं का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल बदल-बदलकर जाते थे और लोगों को सरकारी योजना में जल्दी और ज्यादा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाते थे। इसके बदले वे नकद रुपये और सोने-चांदी के जेवरात ले लेते थे। बाद में जब पीड़ित पैसे या योजना के बारे में पूछते, तो आरोपी यह कहकर टाल देते थे कि योजना रद्द हो गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें हर वारदात के दौरान दो आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से आते-जाते दिखाई दिए। फुटेज और पीड़ितों की जानकारी के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी के रामप्रसाद यादव और जितेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन और शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद और करीब 2 लाख 56 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। जांच में सामने आया कि ठगी से मिले जेवरात गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने कन्हैया सोनी को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top