CG CRIME

जांजगीर चांपा : अवैध वसूली मामले में प्रधान आरक्षक निलंबित..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले में अवैध वसूली का मामला की शिकायत सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर को निलंबित कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मड़वा निवासी टी.आर. साहू ने रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर के खिलाफ अवैध रूप से पैसे वसूलने की गंभीर शिकायत की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल (प्रधान आरक्षक) को निलंबित कर दिया हैं। विनोद दिवाकर को रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है।

मामले की आगे जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निलंबन के बाद विनोद दिवाकर को रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है। साथ ही, नियमों के अनुसार उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top