
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशा सेवन करने वालों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 19 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की है। जिसमें शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में सिरगिट्टी थाना अंतर्गत बन्नान चौक, तिफरा, बाजार चौक सहित विभिन्न इलाकों से नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों को पकड़ मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें समझाइश भी दी। पकड़े गए व्यक्तियों में राजू धुरी, रामायण यादव, विवेक डान, गोपाल सोनी, अतुल वासनिक, मोहन कुमार साहू और राकेश कश्यप सहित कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए आरोपी – (1)-राजू धुरी, (2)-रामायण यादव, (3)-विवेक डान, (4)-गोपाल सोनी, (5)-अतुल वासनिक, (6)-मोहन कुमार साहू (7)- राकेश कश्यप

सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

