CG CRIME

बिलासपुर पुलिस का प्रहार : अवैध रूप से गांजा तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार, पास से 66 हजार रुपये कीमती गांजा बरामद,

Md- Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 66 हजार रुपये कीमती गांजा जप्त कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,, रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा विशेष टीम गठित की गई,

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर नशा करने वाले युवकों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5.590 किलो गांजा बरामद किया गया।


गिरफ्तार आरोपी का नाम तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक, पिता दयाराम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी चकबतरा, थाना मोहद, जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश) बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 709/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर विधिवत  कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है,,कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top