CG CRIME

दामाद सास और साली सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

मोहम्मद जावेद

धमतरी। जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं मां और बेटी घायल हुई है। यह घटना दुगली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर की सुबह बाइक पर सवार होकर दामाद और मां-बेटी नगरी से एक नहावन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। दामाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी सास और साली गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक भूतेश्वर साहू (30) दुर्ग के टेमरी का रहने वाला था। घायलों में उनकी सास गीता बाई साहू (45) और बेटी कुमारी सीमा साहू (16) शामिल हैं, जो चंदनबिरही गांव की निवासी हैं। गीता बाई साहू और कुमारी सीमा साहू को प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top