Md-Junaid Khan
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा ऑटो में बैठकर महिलाओं का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली तीन महिला आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मंगलसूत्र व नगदी बरामद कर ली गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया मनीषा सोनी, निवासी अटल आवास, थाना सकरी, जिला बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि ऑटो में सफर के दौरान कुछ अज्ञात महिलाओं ने इधर-उधर की बातें कर उसका ध्यान भटकाया और मौका पाकर उसके गले से मंगलसूत्र व नगदी चोरी कर ली।
रिपोर्ट दर्ज होते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर तीनों महिला आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। जिसके कब्जे से 01 नग मंगलसूत्र एवं नगदी, कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये, जप्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपीगण:
(1)-रचना गिरी गोस्वामी, पति राजेश गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी महेशपुरमुरा, थाना जय नगर, जिला सूरजपुर (छ.ग.)
(2)-कौशिल्या गिरी गोस्वामी, पति हरद गिरी गोस्वामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोडीपोडा, थाना बांगो, जिला कोरबा (छ.ग.)
(3)-रजन गिरी गोस्वामी, पति गब्बर गिरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, निवासी महेशपुरमुरा, थाना जय नगर, जिला सूरजपुर (छ.ग.)

