CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर – अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते एक युवक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 7.2 लीटर, जिसकी कीमत 3,200 रुपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव शराब भट्ठी की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने ग्राम खंडोबा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी ज्योतिष कुमार साहू (21 वर्ष), पिता सालिकराम साहू, निवासी ग्राम मोहतराई, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 7.2 लीटर, कीमत 3,200 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ ,आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top