

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद उपजे आक्रोश के बीच पुलिस ने 07 लोगों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 1. दीपक कौशिक, उम्र 27 वर्ष 2. शुभम कौशिक, उम्र 27 वर्ष 3. सत्यम कौशिक, उम्र 30 वर्ष 4. उमाशंकर कौशिक, उम्र 28 वर्ष 5. आयुष कौशिक, उम्र 24 वर्ष 6. ओमप्रकाश कौशिक, उम्र 32 वर्ष 7. ललित कुमार कौशिक, उम्र 24 वर्ष। सभी आरोपी ग्राम कुरेली के निवासी हैं।07 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शासकीय कार्य में बाधा की स्थिति को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा तथा हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा और पीएसआई उषा निषाद के मार्गदर्शन में पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

इन 7 लोगों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
1. दीपक कौशिक, उम्र 27 वर्ष
2. शुभम कौशिक, उम्र 27 वर्ष
3. सत्यम कौशिक, उम्र 30 वर्ष
4. उमाशंकर कौशिक, उम्र 28 वर्ष
5. आयुष कौशिक, उम्र 24 वर्ष
6. ओमप्रकाश कौशिक, उम्र 32 वर्ष
7. ललित कुमार कौशिक, उम्र 24 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम कुरेली के निवासी हैं।


