

MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त इक्को वाहन जप्त कर न्यायलय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसा सबरिया डेरा क्षेत्र में एक व्यक्ति लगातार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री एवं परिवहन कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS,के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित रेड कार्यवाही करते हुए कोसा सबरिया डेरा पुल के पास इक्को वाहन की घेराबंदी की और वाहन में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा।
तलाशी लेने पर वाहन से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बर आमद हुई। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त इक्को वाहन क्रमांक CG 11 BT 1680 को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलमुला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की हैं।

गिरफ्तार आरोपी
01. तुलसी गोंड उम्र 40 वर्ष।
02. अजय गोंड उम्र 18 वर्ष 02 माह।
दोनों निवासी कोसा सबरिया डेरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा

जप्त मशरूका
अवैध कच्ची महुआ शराब: 50 लीटर।
शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन: इक्को क्रमांक CG 11 BT 1680, शराब की कीमत: ₹1,05,000

