

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹92,000 है। बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
पहला मामला: हीरो HF डीलक्स चोरी- प्रार्थी आशु कुमार यादव की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी हो गई रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 852/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण में आरोपी मयंक उपाध्याय (21 वर्ष), निवासी सैदा जुनापारा और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19 वर्ष), निवासी सैदा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बर आमद किया।

दूसरा मामला: बजाज पल्सर चोरी प्रार्थी – नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹80,000 बताई गई है। चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर अपराध क्रमांक 981/2026 धारा 303(2) बीएनएस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की,मामले में अभिषेक सिंह (22 वर्ष), अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20 वर्ष) और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई मोटर साइकल बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी – हीरो HF डीलक्स चोरी- मयंक उपाध्याय (21 वर्ष), निवासी सैदा जुनापारा और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19 वर्ष), निवासी सैदा।
नाम आरोपी – बजाज पल्सर चोरी- अभिषेक सिंह (22 वर्ष), अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20 वर्ष) और एक अपचारी बालक।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गणेश राम महिलाएंगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डे, वरिष्ठ आरक्षक नर्मदा साहू और आरक्षक पवन बंजारे का अहम किरदार रहा।

