

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 20 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे ग्राम बोड़सरा में रामफल कौशिक के घर के पास हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव के संतोष कुमार मरावी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में चाकू लेकर मारने-पीटने के लिए दौड़ाया। शिकायत के आधार पर हिर्री थाने में अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 296, 351(3) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी संतोष कुमार मरावी उम्र: 48 वर्ष निवासी: ग्राम बोड़सरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 296, 351(3) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
नाम: संतोष कुमार मरावी
उम्र: 48 वर्ष
निवासी: ग्राम बोड़सरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत और आरक्षक जितेन्द्र कुमार जगत का अहम किरदार रहा।

