

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर में दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत दो युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही हुड़दंग और आपराधिक प्रवृत्ति के 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया । जानकारी के अनुसार विसर्जन रैली के दौरान चेकिंग में दो युवकों के पास धारदार चाकू मिले। पकड़े गए आरोपीयो में प्रिंस साहू (18 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा। (2)- कमलेश केंवट (20 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा। के विरुद्ध अपराध क्रमांक 615/2026 एवं 616/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के नाम:
(1)- प्रिंस साहू (18 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा
(2)- कमलेश केंवट (20 वर्ष), निवासी गनियारी, थाना कोटा


इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत 12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

