
MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस सहायता केंद्र राहौद के ग्राम मेंहदी में जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 3100/₹ एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र के ग्राम मेंहदी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 05 आरोपियों को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम
01. राजू चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
02. मोहन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
03. चेतन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
04. साहिल सुमन निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
05. मलेस केवट निवासी रहौद थाना शिवरीनारायण,,

