CG CRIME

बिलासपुर |दुर्गा पंडाल में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल में चेन चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ब्लेड जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर 2026 को तेलीपारा निवासी 21 वर्षीय शौर्य कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां श्वेता कश्यप तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में रात करीब 8:30 बजे आरती कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से लगभग 14 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब ₹60,000 बताई गई है। मामले में सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 599/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दुर्गा पंडालों एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। 20 अक्टूबर को उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हुलिए की महिलाएं मिलने की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पहचान और CCTV फुटेज के आधार पर पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की, पुलिस ने वर्षा बंसल (23 वर्ष)  निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी। 2. आशा बंसल (30 वर्ष) निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी। सबिता उर्फ सरिता बंसल (30 वर्ष) निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 599/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



गिरफ्तार महिलाओं के नाम
1. वर्षा बंसल (23 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी।
2. आशा बंसल (30 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी।
3. सबिता उर्फ सरिता बंसल (30 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top