

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई घटना बिल्हा मोड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार बाइक मोहम्मद इरफान कुरैशी 33 वर्ष बाईक CG10 BH 7085 पे सवार होकर सड़क से गुजर रहा था, तभी गलत तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 281,125 (ए ) और 105 BNS के तहत कार्यवाही कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

