CG CRIME

बिलासपुर| मस्तूरी | पुरानी रंजिश को लेकर नाबालिग पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद हुई। करीब दो माह पहले एक अज्ञात युवती के साथ पकड़े जाने की घटना को लेकर किशोर भानू कैवर्त और आरोपी अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर किशोर ने अरुण को अपनी वजह से पकड़े जाने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि अरुण खुटे उर्फ गुड्डू सहित अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चूड़े और डंडे से किशोर के सिर, गले और हाथ पर हमला किया। हमले में किशोर के सिर पर चोट आई तथा गले और हाथ में भी चोटें लगीं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मस्तूरी थाना में अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 324(4) के अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चूड़ा व डंडा जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी, उम्र 21 वर्ष
(2)- संजीत कारके, उम्र 27 वर्ष
(3)- संजू कारके, उम्र 22 वर्ष
(4)- सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके, उम्र 26 वर्ष
(5)- संजू उर्फ शुभम यादव, उम्र 26 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर निवासी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top