

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक मकान पर पुलिस की रेड कर पांच व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्रित होकर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पांचों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यव करते हुए जेल भेज दिया है। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू निर्मलकर के मकान में कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्रित होकर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं।
सूचन पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके से राकेश लोनिया, रवि कुमार प्रजापति, प्रतीक सिंह ठाकुर, अर्जुन कुम्हार, राजकुमार प्रजापति और अजय दुबे को मौके पर पकड़ा। अजय दुबे वहां से फरार हो गया, जबकि शेष पांच व्यक्तियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

कार्यवाही किए गए में शामिल व्यक्तियों में राकेश लोनिया (38), रवि कुमार प्रजापति (28), प्रतीक सिंह ठाकुर (40), अर्जुन कुम्हार (36) और राजकुमार प्रजापति (34) शामिल हैं। इनमें कुछ व्यक्ति रतनपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि अन्य कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
रतनपुर पुलिस का कहना है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

