CG CRIME

बिलासपुर| फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान | दो महिला सहित 11 वारंटी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में आगामी त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना तोरवा क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश की जा रही थी।

न्यायालय से जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया।



गिरफ्तार वारंटियों में मजीद खान, कृष्ण कुमार यादव, निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, विष्णु ध्रुव, सीबू सोनकर, अभिषेक सोनकर, सोनू उर्फ नाजीर खान, राहुल सोनकर, कुमोदनी दुबे और आशिनी ध्रुव शामिल हैं।

सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top