CG CRIME

एक्टिवा चोरी प्रकरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के प्रकरण का दूसरा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया प्रीति यादव (27 वर्ष) निवासी अटल आवास, जोरापारा चौबे कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात से 7 सितंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोर उनके घर के मेन दरवाजे और गेट का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 BW 9754, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये थी, चोरी कर ले गया। मामले में अपराध क्रमांक 1301/26 के तहत धारा 331(4), 305(a), 3(5) BNS के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक विधि से संघर्षरत बालक चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर बिना नंबर प्लेट के छिपाकर रखी गई चोरी की स्कूटी बर आमद की गई। बालक को पूर्व में 13 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।



पूछताछ में बालक द्वारा चोरी की योजना में सुमित ठाकुर के शामिल होने की जानकारी दी गई। इसके बाद 5 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुमित ठाकुर को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



नाम गिरफ्तार आरोपी– सुमित ठाकुर पिता मंनी सिंह ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रघु बिहार, अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top