CG CRIME

KAWARDHA – 12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा |पिता-पुत्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार | कब्जे से 11.53 लाख रुपये बर आमद |

MD-Junaid Khan

कबीरधाम। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांव में घर से 12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹11 लाख 53 हजार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 की शाम हीरालाल साहू के घर से रकम चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार के लोग गणेश पंडाल में व्यस्त थे। जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश पटेल (19), निवासी मझगांव कथित तौर पर पुराने मकान की छत के रास्ते पड़ोसी के घर में दाखिल हुआ और कमरे में रखी आलमारी के लॉकर से रुपये निकालकर ले गया। आरोपी ने अगले दिन अपने पिता भागवत पटेल (50) को चोरी की जानकारी दी।

इसके बाद चोरी की रकम को अलग-अलग स्थानों पर छिपाने में पिता की भूमिका भी सामने आई।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ₹11,53,000 बर आमद कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/20 26, धारा 305(ए), 331(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और लगातार पतासाजी के बाद दोनों आरोपियों को 29 सितंबर 2026 को पकड़ा गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top