
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार अभियान” के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम लमकेना में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा मौके पर रेड कर आजू राम बंजारे (55 वर्ष) निवासी ग्राम लमकेना को पकड़ा जिसके कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद हुई। इसमें 20 लीटर क्षमता की एक जेरिकेन में 20 लीटर और 5 लीटर क्षमता की दूसरी जेरिकेन में 5 लीटर शराब रखी मिली। पुलिस ने बर आमद शराब की अनुमानित कीमत ₹5,000 बताई हैजप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 832/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक संजय श्याम, रवि राजपूत और महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार का अहम किरदार रहा।

